औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दयालनगर निवासी बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,पुलिस ने शव पीएम को भेजा
थाना क्षेत्र के गांव दयालनगर निवासी सेवाराम किसान हैं। शनिवार वह मोपेड से अपने पौत्र को फफूंद नगर के स्कूल में भेजने गए थे। स्कूल में छोड़ने के बाद वह घर वापिस आ रहे थे तभी फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गांव के नजदीक सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए ।ग्रामीण और परिजन उन्हे दिबियापुर सी.एच.सी.ले गए।