औरैया: शहर निवासी बलराम वाजपेई ने पालिका प्रशासन पर लगाए आरोप, कहा आवारा गोवंशों से नहीं मिल रही मुक्ति
शहर में लगातार आवारा गौवंशो का कहर बढ़ता जा रहा है जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह लोग गायों को तो पकड़ लेते हैं मगर आवारा सांडों को नहीं पड़ते हैं। जिससे कि कई लोगों को वह चोटिल कर चुके हैं।