बेरमो: सौतारडीह में शॉर्ट सर्किट से श्याम बाइट फैक्ट्री में लगी आग, 27 लाख का सामान राख
Bermo, Bokaro | Jun 27, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद के वार्ड 20 स्थित ढोरी बस्ती के सौतारडीह में शुक्रवार, 27 जून की सुबह 4 बजे श्री श्याम बाइट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में मशीन और तैयार माल सहित करीब 27 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।फैक्ट्री में मखाना रोस्टेड, आलू और केला चिप्स जैसे बच्चों के खाने के सामान बनते थे।