इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर महापुरुषों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया
Iglas, Aligarh | Apr 14, 2026 इगलास : क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर जाट समाज के युवाओं ने अपने महापुरुषों के शौर्य और बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने समस्त समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन जातिवाद का प्रतीक नहीं, बल्कि संघर्ष के बल पर उत्कृष्ट पहचान बनाने वाले महापुरुषों को स्मरण किया गया।