मांझी: कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण, अन्य उत्पादन पर भी दिया जोर
Manjhi, Saran | Apr 15, 2026 बुधवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की बीज निदेशक डॉ डी के राय ने कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं, राई एवं अरहर की फसलों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गरमा फसल के लिए शेष क्षेत्र में शीघ्र बुवाई करने का निर्देश दिया।