बैतूल नगर: बैतूल में पहली बार निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, रस्सों से खींचा प्रभु का रथ
बैतूल शहर में पहली बार शनिवार शाम 5 बजे से गंज माता मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। सजे-धजे भव्य रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे रास्ते "जय जगन्नाथ" के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा