करेड़ा: करेड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी, फसलों को हुआ भारी नुकसान
करेड़ा कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।क्षेत्र के बेमाली चौराहा, चावंडिया, रेह सहित कई गांव में तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हुई।