तिल्दा: मामूली बात पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Dec 11, 2025 एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि बैकुंठ में उनके चिकन दुकान में बिजली वायर बोर्ड बल्ब को तोड़ने की बात पर दो लोगों के साथ विवाद हुआ था कुछ देर बाद दोनों आरोपी प्रार्थी के घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से प्रार्थी पर वार किया जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज किया व दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया।