गोपालगंज: डुमरिया पुल से पुलिस को देखकर इनामी बदमाश ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया, दोनों पैर टूटे
गोपालगंज : दो लूट कांड में वांछित एवं 25,000 का इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तारी के क्रम में भागने के दौरान डूमरिया पुल से गंडक नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, अभियुक्त के पैर व घुटने में आई चोटें। जख्मी अभियुक्त को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। पूर्वी चंपारण जिले के मनोहर छपरा निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई गिरफ्तारी।