गोपालगंज: राजापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, एक दर्जन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। वहीं सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।