मड़ियाहू: सेमुही बाजार में जूते की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमुही बाजार में गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये के सामान के जलकर खाक होने की आशंका है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।