बलिया: बकरीद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Ballia, Ballia | May 27, 2026 आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को शहर क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।