मंझनपुर: सैकड़ों साल पुराने महुआ पेड़ के कटान पर नसरुल्लापुर के ग्रामीण भड़के, एसपी दफ्तर पहुंचकर दबंगों पर कार्रवाई की उठाई मांग
करारी थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने महुआ के पेड़ को काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के दर्जनों ग्रामीण मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने पेड़ कटवा लिया है।