हरदा: हरदा न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने उठाया झाड़ू
Harda, Harda | Jun 27, 2026 हरदा में आज 27 जून 4 :30 बजे जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ परिसर ही बेहतर कार्य संस्कृति और स्वस्थ वातावरण की पहचान है।