सिवनी: देवरी के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
Seoni, Seoni | Apr 28, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार शाम 5बजे बताया गया कि दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।