जन अभियान परिषद सांची के सेक्टर 3 अंतर्गत ग्राम मुरैल कला में जल संरक्षण को लेकर अनोखी पहल हुई। दिनांक 5 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 2 बजे डाबर नदी पर मिट्टी और पत्थरों से 36 बोरियों का अस्थायी बांध बनाया गया। इसका उद्देश्य वर्षा जल को रोककर जल संचय को बढ़ावा देना है। यह कार्य जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत और ब्लॉक समन्वयक आनंद कुमार नेमा के मार्गदर्शन में हुआ।