चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में शीतला मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन
चक्रधरपुर स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का गुरुवार शाम भव्य उद्घाटन किया गया। समिति अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। इस अवसर पर पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य सजावट से सजाया गया है। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।