बबेरू: मर्का रोड पर वन विभाग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल, एक की हुई मौत
Baberu, Banda | Apr 23, 2026 बबेरू कस्बे के मरका रोड वन विभाग के पास गुरुवार कि दोपहर करीब 2:00 बजे दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से पांच लोग घायल हो गए, पांचो घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही एक महिला की एंबुलेंस ना मिलने के कारण मौत हो गई।