लखीसराय: जिला स्थापना दिवस के मौके पर गांधी मैदान परिसर में जिलाधिकारी रजनीकांत ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण का दिया संदेश
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान परिसर में लखीसराय जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। लखीसराय जिला का 30 वां जिला स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।