मिर्ज़ापुर: नवरात्र के बाद विंध्याचल धाम में मंदिर का शुद्धिकरण, भक्तों ने गंगाजल से किया घटाभिषेक, नगर विधायक भी रहे शामिल
विंध्याचल धाम में नवरात्र मेला संपन्न होने के बाद शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया इस प्राचीन परंपरा के तहत हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पवित्र जल से मंदिर की धुलाई और घटाभिषेक में हिस्सा लिया भाजपा नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भक्तों के साथ मिलकर माताविंध्यवासिनी का गंगाजल से घटाभिषेक किया जिससे सुख समृद्धि बनी रहती है