अम्बाला: नवदीप सिंह जलबेड़ा की मां ने जेल में बेटे से मिलने के बाद पुलिस पर लगाए बेटे को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने के आरोप
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 किसान आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले युवा किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा की मां आज जेल में नवदीप सिंह से मिलने के लिए पहुंची। इसके बाद मां ने वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका लगवाई की उसके बेटे को थर्ड डिग्री टॉर्चर रिमांड के दौरान दिया गया है। ऐसे में उसका डॉक्टरों के बोर्ड से मेडिकल करवाया जाए। पुलिस अब नवदीप को जेल से लेकर अस्पताल पहुंची है।