अनपरा पुलिस ने एलयूसीसी चिट फंड कम्पनी में बीते साल एजेंट बनकर ग्राहकों संग हुई जालसाजी के मामले में वांछित युवक देवेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नँ 08 वल्लभ भाई नगर डिबुलगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बीते साल तीन जुलाई को सुनीता सिंह ने तहरीर दी थी कि एलयूसीसी प्राइवेट बैंक के एजेंट बनकर आरोपियों ने उनके 70 लाख रुपये बैंक में जमा कराया।