पुनासा: खंडवा-मुंदी रोड पर बड़ा हादसा, पानी की बोतलों से भरा टेंपो पलटा
Punasa, Khandwa | Jun 21, 2026 खंडवा-मुंदी मार्ग पर बल्दी पुलिया के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। पानी की बोतलों से भरा एक लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर 1 बजे की है ।