भोरे: भोरे अंचल कार्यालय के सीओ कर्मी और बिचौलियों पर म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, मंत्री, डीएम, एसडीएम तक गुहार
भोरे अंचल कार्यालय के अधिकारी कर्मी और बिचौलियों पर म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार भी किया गया। जिसका आरोप लगाकर प्रखंड की सेमरा गांव निवासी सुरेंद्र गोंड ने राजस्व मंत्री, निगरानी विभाग, डीएम, एसडीएम तक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी जमीन दाखिल खारिज के बदले राशि मांगी गई।