रामसनेही घाट: लखनऊ अयोध्या हाईवे पर दिलौना मोड़ के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक, पत्नी और बच्चा हुए घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर दिलौना मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टडि़या मजरे महुलारा गांव निवासी विवेक अवस्थी उर्फ लिटिल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए।विवेक को गंभीर चोटें आई। पत्नी और बच्चे को मामूली चोटे आई हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले जाया गया।