अररिया: बस स्टैंड स्थित एक होटल में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई
Araria, Araria | Jan 20, 2025 लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अररिया की बैठक होटल पनर में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के लेबर सेल के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अजीम, बिहार प्रदेश के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश्वर पासवान जी पहुंचे।