वीरपुर प्रखंड के नौला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएचओ रूबी कुमारी की देखरेख में किया गया। जबकि योग प्रशिक्षक नेहा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न योगासन सिखाए।कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, त्रिकोणासन सहित कई आसनों का अभ्यास कराया गया।