चूरू: एनएच-52 रामसरा के पास डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से ₹60 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
चूरू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-52 पर रामसरा गांव के पास एक ट्रेलर से करीब 60 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। शराब को चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर गुजरात तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।