खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत झिरनिया स्थित तालाब फालिया में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पेयजल संकट इतना गहरा है कि ग्रामीणों को रोजाना करीब 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बस्ती तक पक्की सड़क नहीं होने से बारिश में आवागमन बाधित हो जाता है, वहीं कई हिस्से अब भी बिजली सुविधा से वंचित हैं।