बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों की बैठक, कई निर्देश जारी
कारगिल विजय सभा भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा सोमवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी. बैठक में भू-समाधान, खनन, उत्पाद (एक्साइज), परिवहन, ट्रैफिक प्रबंधन, नीलाम पत्र (सर्टिफिकेट केस) तथा कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी.