खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां घर से खेत पर घास लाने की कहकर निकली महिला बिन बताये कही चली गयी जिसे हर संभव प्रयास कर परिजनों ने ढूंढा लेकिन कोई सुराग नही लग सका परिजनों की सूचना पर से पुलिस ने सोमवार शाम 7 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया है। फरियादी ने थाना पहुँचकर बताया कि 17 जनवरी को मेरी पत्नी घास लेने की कहकर गयी थी।