बड़वानी: सिलावद में पेट्रोल ₹170 लीटर, बड़ी दुर्घटना का अंदेशा, पेट्रोल पंप पर किल्लत!
बड़वानी-अति ज्वलनशील पदार्थों में शामिल पेट्रोल सिलावद क्षेत्र में पेट्रोल पंप के आसपास ही सडक़ किनारे दुकानों पर खुलेआम 170 रूपए लीटर बेचा जा रहा है। वहीं स्थानीय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की किल्लत के कारण वितरण बंद पड़ा हुआ है। इधर यह लोग केन और डिब्बों में संग्रहीत कर खुलेआम पेट्रोल वाहनों में डाल रहे है, जहां लोगों का जमावडा भी देखा जा रहा है।