सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। पंचायत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप। क्षेत्र के जफराबाद गांव में रविवार को सामुदायिक शौचालय बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के बाहर ग्राम प्रधान और पंचायत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाया है।