धनवार: ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर धनवार थाना क्षेत्र के ठेकाटांड़ के समीप गुरुवार शाम 68 वर्षीय वृद्ध की गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन जब ठेकाटांड़ के पास पहुंची, उस समय वृद्ध रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था।