मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने आज 2 वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मी नारायण और इन्दपाल रावत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के ख़िलाफ़ पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज सोमवार को पुलिस गश्त के दौरान अभियुक्तों को खुजेहटा मोड़ से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त बरकतनगर भट्ठी थाना गोसाईगंज का निवासी है और उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।