सुपौल: एकमा वार्ड नंबर-4 में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर पानी भरने से बाधित हुआ आवागमन
Supaul, Supaul | May 21, 2026 सुपौल प्रखंड क्षेत्र के एकमा पंचायत के वार्ड नंबर-4 में बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।