अलौली: अलौली नगर पंचायत के वार्ड 12 में वज्रपात से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
जिले के अलौली नगर पंचायत के वार्ड 12 में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय ब्रह्मदेव यादव का 45 वर्षीय पुत्र गिरीश यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गिरीश यादव घर के बाहर कुछ घरेलू काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुई वज्रपात में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे निकट के एक ग्रामीण चिकिसक के पास ले