दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार में शराब पीकर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र बाजार में से शराब पीकर हल्ला गुल्ला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी बाजार में एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे पुछताछ किया गया तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी जिसके बाद थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो उसके शराब पीने कि पुष्टि हुई