नानपारा: नवाबगंज के इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लाख रुपए का बताया नुकसान
नवाबगंज के पटेल इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। नवाबगंज-निमनिहारा रोड पर चौगड़वा मोड़ के पास स्थित इस शोरूम में खड़ी दो इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा, 10 ई-रिक्शा और 10 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हों गईं।