शिवपुरी जिले के थाना बदरवास पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में चार वर्षों से फरार आरोपी एवं थाना नई सराय के स्थायी वारंटी दिलीप रघुवंशी को गिरफ्तार कर बुधबार शाम 5 बजे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2022 को बदरवास निवासी ऋषभकुमार जैन की मोटरसाइकिल रामजानकी मंदिर, श्रीपुर से चोरी हो गई थी।