हनुमना थाना क्षेत्र के पाती मिसरान गाव निवासी 60 वर्षीय महिला के बैक खाते से 14 हजार रुपये गायब हो गये।पीडिता महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुचकर सिकायत दर्ज कराई है।महिला बसुआ केबट के अनुसार उसने हनुमना स्टेट बैंक के बगल स्थित कियोस्क शाखा पैसा निकालने गई थी कि उसे संचालक ने अंगूठा लगवाया और बोला कि खाते में पैसा नहीं है वह घर चली गई।