जौनपुर: रविवार से नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सात दिवसीय राम कथा, 3 बजे से हुई शुरू
जौनपुर में रविवार से नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सात दिवसीय राम कथा के लिए पंडाल और स्टेज की तैयारियां सुबह से ही चल रह थी। श्रीराम कथा को सुनने के लिए दोपहर दो बजे से भक्तों के आने का सिलसिलाका शुरू हो गया। आज रविवार को 3:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज द्वारा भक्तों को श्री राम कथा सुनाई जा रही है।