जौनपुर: पिलखिनि गांव में खेत में जा रहे पानी को लेकर दबंगों ने एक परिवार के लोगों पर किया जानलेवा हमला, 4 लोग हुए घायल
पिलखिनि गांव में धान के खेत में जा रहे पानी को बंद करने को लेकर दबंगों ने एक परिवार के ऊपर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।