संदहा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार की ली जान, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2025 वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र संदहा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को रौंदते हुए चालक डंपर को लेकर भाग निकला। हादसे में एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर से अन्य कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक के परिजनों और गांववासियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर मृतक का शव रखकर वाराणसी गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया।