मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम परिवार ने 501 कलशों के साथ निकाली कांवड़ यात्रा, मंत्री दयालु भी हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2025 वाराणसी में मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम परिवार द्वारा भगवान शिव को समर्पित एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। काशी की पवित्र भूमि से आरंभ हुई इस यात्रा में 501 गंगाजल से भरे कलशों को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कंधे पर उठाकर गिरजाघर चौराहा से लक्सा, कमच्छा होते हुए बैजनाथ स्थित बाबा बैजनाथ (ज्योतिर्लिंग) मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचाया।