ड्राईवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से व्यावसायिक ड्राइवरों के लिए दस सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कलाभवन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मांग पत्र में ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए हैं। सड़क दुर्घटना में होने वाली ड्राइवर की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए।