पूर्णिया जिले के काठपुल चौक पर एक आभूषण दुकान में चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया. चोरों ने विजय ज्वेलर्स में रखे तीन किलो चांदी, दो भर सोने के आभूषण के साथ नगद 95 हजार रुपये उड़ा लिए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में अज्ञात चोर की तस्वीर कैद हुई है.पीड़ित दुकानदार ने रविवार को दोपहर के लगभग 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है.