चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के भलुगढ़ गांव की घटना दीवार गिरने से चार श्रमिक घायल हुए।
बरगवां थाना क्षेत्र में ग्राम भलुगढ़ में निर्माणाधीन कच्चे मकान का दीवार गिरने से चार श्रमिक घायल हो गए वहीं घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय शह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।जिस मकान की दीवाल गिरी है वह मकान गोदवाली सरपंच रामसुमेर बैस का बन रहा था।