कासगंज: भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक, बूथ स्तर तक मनाया जाएगा स्थापना दिवस
भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे सोरों गेट स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा और 5 से 7 अप्रैल तक कार्यालयों की सज्जा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विकास यात्रा पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी।