लैलूंगा: रायगढ़ पुलिस का सघन अभियान: गांजा, अवैध शराब और जुआ पर एक साथ बड़ी कार्रवाई, कई आरोपी किए गए गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध नशा, शराब और जुआ के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। लैलूंगा और जूटमिल थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गांजा, कच्ची महुआ शराब, अवैध शराब और जुआ से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।